पुलिस व परिवहन विभाग को आई रेड सॉफ्टवेयर से मिलेगी जानकारी

पुलिस व परिवहन विभाग को आई रेड सॉफ्टवेयर से मिलेगी जानकारी

पुलिस व परिवहन विभाग को आई रेड सॉफ्टवेयर से मिलेगी जानकारी

सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार की पहल, बचेगी लोगों की जान-गंगापुर सिटी
अप पुलिस परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दुर्घटनाओं की जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी। इसके लिए हाल ही में आई रेड सॉफ्टवेयर बनाया गया है। इसके माध्यम से देश भर में कहीं भी होने वाली दुर्घटना की जानकारी परिवहन विभाग के पुलिस के अधिकारियों को एक क्लिक पर मिल जाएगी।यह सॉफ्टवेयर पूरे देश में मनाया गया है। जिसको सभी राज्यों में शुरू कर दिया गया है। राजस्थान में भी इस सॉफ्टवेयर को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारी व पुलिस कर्मियों को जानकारी दी जा रही है।
वाहनों से संबंधित सभी जानकारी होगी उपलब्ध
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर से परिवहन विभाग को जोड़ने को सबसे महत्वपूर्ण कारण यही है कि अगर कोई व्यक्ति किसी स्थान पर दुर्घटना ग्रस्त हो जाता है। तो उस वाहन मालिक की सभी जानकारी पुलिस को आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
ब्लैक स्पॉट की जानकारी भी पुलिस को मिल जाएगी
अभी तक एक ही जगह पर कई बार दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी जाते हैं। और मौका मुआयना करके आ जाते हैं। किसी मोड या स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित करने के लिए पुलिस को पुराने मामले देखने के लिए फाइलों को खड़ा ना पड़ जाता है। लेकिन इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पुलिस को एक ही स्थान पर बार-बार दुर्घटना होने की जानकारी मिल जाएगी। और उस स्थान को आसानी से स्पोर्ट घोषित किया जा सकेगा। इस सॉफ्टवेयर में जानकारी अपलोड होने के बाद जब पुलिस दुर्घटना की जानकारी के लिए जैसे ही इस ऐप को खुलेगी। तो उन्हें उस मोड़ या स्थान की जानकारी मिल जाएगी। जहां तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटना हो रही है। ऐसे में प्रशासन वहां पर रफ्तार नियंत्रित करने के लिए इंतजाम कर सकता है। वही लोगों को भी दुर्घटना हो संबंधित जानकारी आसानी से मिल जाएगी
पुलिस व परिवहन विभाग के मोबाइल में होगा ऐप,
यह पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को अपलोड करवाया गया है ।इसमें सभी एक को एक पासवर्ड दिया जाएगा। इसके माध्यम से दुर्घटना होने के कारण वह अन्य सभी जानकारियों को अपलोड कर दिया जाएगा। यह आंकड़ा एक बार अपलोड होने के बाद एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरे देश की पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिखाई देगा।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.