चौथ का बरवाड़ा: चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मलखान पुत्र पीरु निवासी सारसोप को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.64 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन, एक लाल रंग की छोटी डायरी, एक आई कार्ड पर्स जिसमें एक जनआधार कार्ड और 1930 रुपये नगद बरामद किए हैं।
चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अमन होटल से सारसोप की तरफ महादेव मंदिर के पास स्मैक बेचने के लिए जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी मलखान को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी हरभान सिंह के अलावा एएसआई जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल कालूराम, सुरेन्द्र, हीरालाल, बाबूलाल और बजरंग लाल शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:
#चौथकाबरवाड़ा #पुलिस #स्मैक #गिरफ्तारी #एनडीपीएसएक्ट
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.