पुजारी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

पुजारी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

सवाई माधोपुर- गंगापुर सिटी- पुजारी पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सवाई माधोपुर -9 अपैल 2021

गंगापुर सिटी के नजदीकी बाढ़ कला गांव में गुरूवार की रात एक पुजारी रघुनंदन शर्मा पर शराब के नशे में उसी गांव के रहने वाले विक्रम हरिजन ने मामूली कहासुनी पर अवैध देसी कट्टे से फायरिंग कर दी ।जिसमें पुजारी रघुनंदन शर्मा के पैर में गोली लगी तथा इसके बाद आरोपी ने कट्टे के बट से पुजारी के सिर पर बार भी किए। दरअसल पुजारी रघुनंदन शर्मा बाढ़ कला में हनुमान जी के मंदिर में पूजा का कार्य करता है और शाम को वह भोजन करने पूर्व सरपंच अमर सिंह के घर गया था जहां आरोपी पहले से मौजूद था और इस घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए एसपी सुधीर चौधरी के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा के नेतृत्व में सदर थाना अधिकारी राजकुमार मीणा के नेतृत्व में टीम का गठन कर मात्र 16 घंटे में ही आरोपी को थली गांव से दबोच लिया गया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 तारीख तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है ।वही पीड़ित रघुनंदन शर्मा का जयपुर इलाज जारी है और उनकी हालत सामान्य है।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.