पुलिस ने किया 1 साल से फरार मुलजिम को गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

पुलिस ने किया 1 साल से फरार मुलजिम को गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

पुलिस ने किया 1 साल से फरार मुलजिम को गिरफ्तार-गंगापुर सिटी

सदर थाना पुलिस ने एक साल से भी अधिक समय से फरार आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
सदर थाना अधिकारी श्रीकिशन मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे एक साल से भी अधिक समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा एवं उप अधीक्षक पुलिस कालूराम मीणा के निर्देशन में सदर थाना पुलिस ने एक साल से अधिक पुराने मामले में फरार चल रहे अपराधी लक्ष्मण गुर्जर पुत्र कैलाश गुर्जर निवासी सरोली थाना वजीरपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तारी में भूमिका सवाई माधोपुर साइबर टीम के सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह मोगा के अतिरिक्त हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की रही है। थाना अधिकारी मीणा ने बताया कि 23 सितंबर सन 2019 को सदर थाने पर उक्त अपराधी के खिलाफ अश्लील वीडियो बनाकर रुपयों की मांग करने का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मुकदमे में पुलिस को एक साल से इस अपराधी की तलाश थी जिसे अब मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

G News Portal G News Portal
71 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.