गंगापुर सिटी में बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ा

गंगापुर सिटी में बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ा

गंगापुर सिटी में बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ा
नशे ने बनाया बाइक चोर, पुलिस की पूछताछ में आधा दर्जन बाइक चोरी कबूली

गंगापुर सिटी
गंगापुर सिटी में आए दिन बाइक चोरी की वारदात होना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था । इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार को एक बाइक चोर को पुलिस ने पकड़ा है । जिसने गंगापुर सिटी में आधा दर्जन बाइक चोरी करने की बात कबूली है । बाइक चोर विजेंद्र उर्फ काडु मीना निवासी मीनापाड़ा नशे का आदि था जो अपने नशे के महंगे शौक पूरे करने के लिए गंगापुर सिटी की कॉलोनियों में घर के बाहर खड़ी बाइक को लेकर कम दामो में बेचकर अपने शौक पूरा करता है ।

4 जिलों में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज :-
बाइक चोर विजेंद्र मीना गंगापुर सिटी में ही नही बल्कि अन्य जिलों में भी बाइक चोरी की वारदात करता था । पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि बाइक चोर पर जयपुर समेत करौली, दौसा, सवाई माधोपुर के पुलिस थानों में दो दर्जन से ज्यादा बाइक चोरी व अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज है ।

पुलिस की गठित टीम जिसमे धनराज मीना पुलिस निरीक्षक, रामराज सहायक पुलिस निरीक्षक, धर्मसिंह हेडकांस्टेबल, विश्वनाथ व बसन्त कांस्टेबल द्वारा बाइक चोरी की वारदातों में लिप्त अपराधियों से पूछताछ कर गंगापुर सिटी के हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान से पकड़ा गया ।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.