पुलिस लाइन परेड मैदान पर

पुलिस लाइन परेड मैदान पर

पुलिस लाइन परेड मैदान पर
उद्योग मंत्री करेंगे गणतंत्र दिवस का झंडारोहण
सवाई माधोपुर 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार को हर्षाेल्लास, उमंग व भव्य आकर्षण के साथ कोरोना गाइडलाइन एवं प्रोटोकाॅल की पालना के साथ मनाया जायेगा। जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।
जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री परसादी लाल मीणा प्रातः 9ः05 बजे झंडारोहण करेंगे। इस दौरान पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान धुन के साथ गार्ड ऑफ आॅनर दिया जायेगा तथा मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ सूरज सिंह नेगी द्वारा राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन किया जायेगा। शहीद वीरांगनाओं को सम्मान, योग आसन प्रदर्षन/महिला कार्मिकों द्वारा आत्मरक्षा का डेमो प्रदर्षन होगा। कार्यक्रम में कोरोना जागरूकता, सामाजिक संदेशों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की झांकियां निकाली जायेंगी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने बताया कि कोविड-19 के चलते इस बार प्रतिभाओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण नहीं होगा। कार्यक्रम में बिना मास्क के प्रवेष नहीं दिया जाएगा। प्रवेष से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण करेंगे। इससे पूर्व प्रातः 8 बजे सभी कार्यालयों में तथा सवा आठ बजे कलेक्टर निवास पर झंडारोहण किया जायेगा।

G News Portal G News Portal
70 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.