मतदान केन्द्रों की सूचियां चस्पा
दौसा, 7 दिसम्बर। नगर परिषद दौसा, नगर पालिका बांदीकुई और नगर पालिका लालसोट में नगर निकाय आम चुनाव के मद्देनजर मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 4 दिसम्बर को करने के पश्चात सूची चस्पा करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को भिजवा दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका ) (कलक्टर) दौसा ने सूची का प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व नगर पालिका लालसोट के कार्यालय एवं समस्त मतदान केन्द्रों तथा वार्डों के दो सदृश्य स्थानों पर किया जाकर चस्पा करने की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उक्त सूचियों की दो दो प्रतियां अभ्यर्थियों को और राजनीतिक दलों केा निशुल्क उपलब्ध कराई जानी है।
उन्होंने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद दौसा को 113, नगर पालिका लालसोट को 47 और नगर पालिका बांदीकुई को 44 मतदान केन्द्रों का विवरण स्थान, भवन आदि की सूची भेजी गई है