रेलवे काॅलोनी में बनाया जाये पोलिंग बूथ – सवाई माधोपुर

रेलवे काॅलोनी में बनाया जाये पोलिंग बूथ – सवाई माधोपुर

रेलवे काॅलोनी में बनाया जाये पोलिंग बूथ
सवाई माधोपुर 5 अक्टूबर। जिला निर्वाचन विभाग सवाई माधोपुर द्वारा मतदाता सूचि पुर्ननिरीक्षण व् बूथ अपग्रेडेशन की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया ने अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया कि शहीद केप्टन रिपुदमन सिंह कॉलेज में जो बूथ रेलवे कॉलोनी और टीआरडी कॉलोनी के लिए निर्धारित है वो अव्यावहारिक है। जिसमे मतदाताओ को दूर जाकर मतदान करना पड़ता है। इसलिए यह बूथ टीआरडी कॉलोनी या रेलवे कैंपस में ही बनाया जावे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत दिवाडा में भी ग्राम पंचायत मुख्यालय 10 किमी दूर पड़ता है प् उसको भी संशोधित करने कि आवश्यकता है। इसके लिए अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.