ढिल बांध की नहर का घटिया पक्का निर्माण – पीपलवाड़ा

ढिल बांध की नहर का घटिया पक्का निर्माण – पीपलवाड़ा

ढिल बांध की नहर का घटिया पक्का निर्माण – पीपलवाड़ा

बौली : ढिल बांध नहर कै पक्कै निर्माण कार्य की पोल एक बारिस होते ही खुल्ल गयी है। जब निर्माण कार्य चल रहा था तभी पुर्व हथडोली सरपंच भैरूलाल मीना ने मौके पर जाकर घटिया निर्माण सामग्री और निर्माण कार्य का विरोध किया था और सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत करवाया था परन्तु प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं किये जाने कै कारण आज नहर जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

नहर कै दौनो तरफ ना मिट्टी को लैवल किया गया है ना कुटाई की गयी है। नहर की दोनों तरफ ग्रेवल की अब तक नहीं की गयी है जिसके कारण आमजन को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घटिया सामग्री और निर्माण के कारण नहर में जगह जगह मिट्टी बह गयी है और सीसी निर्माण भी जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है जो सीसी अभी बची है उसमे कई जगह बड़ी बड़ी दरारे आ गई है जबकि अभी तक एक बार भी बांध से पानी इस नहर में नहीं आया है। नहर कै पास वालै खैतो में से मिट्टी उठाने कै कारण गहरी खाईयां बन गई है जिससे हमेशा जान-माल का खतरा बना हुआ है। किसान की सुविधा के लिए करवाये गये इस कार्य के कारण अब आमजन और किसानों को दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.