पॉपुलर फ्रंट ने श्योपुर के बाढ़ पीड़ितो को वितरित की रसद सामग्री – सवाई माधोपुर

पॉपुलर फ्रंट ने श्योपुर के बाढ़ पीड़ितो को वितरित की रसद सामग्री – सवाई माधोपुर

पॉपुलर फ्रंट ने श्योपुर के बाढ़ पीड़ितो को वितरित की रसद सामग्री
सवाई माधोपुर 8 अगस्त। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया स.मा. के केडर ने मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर गांव पहुंचकर गांव में आयी भयंकर बाढ़ से पीड़ित लोगों को रसद सामग्री वितरित की।
संगठन के सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने बताया की मध्यप्रदेश के श्योपुर शहर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण आयी भयंकर बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस परेशानी के दौर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इण्डिया ने पीड़ित लोगों को आटा, चावल, दाल, तेल, कपड़े सहित अन्य सामग्री पहूंचायी। साथ ही पीड़ित लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।
जिला सचिव मोहम्मद जावेद ने बताया कि पॉपुलर फ्रंट एक सामाजिक संघठन है जो हमेशा समाज के लिए कार्य करता रहा है। संघठन के केडर हर वक्त, सभी परिस्थितियों जन सेवा के लिए तत्पर रहते है, ओर अपना योगदान देते हैं।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.