एकादशी पर देई में होगा पोष बड़े का आयोजन-शिवाड़

एकादशी पर देई में होगा पोष बड़े का आयोजन-शिवाड़

एकादशी पर देई में होगा पोष बड़े का आयोजन
शिवाड़ 12 जनवरी। श्याम मित्र मंडल शिवाड़ द्वारा एक बैठक रविवार शाम को अस्थल के बालाजी चैक में आयोजित की गई। जिसमें आगामी एकादशी रविवार 24 जनवरी को श्रीखाटू श्याम मंदिर देई जाकर वहां पोष बड़े का आयोजन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
मंडल अध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि देई के लिये एकादशी के दिन दोपहर में एक बस श्याम प्रेमियों की शिवाड़ से रवाना होगी। शाम को बाबा के दरबार मे पोष बड़े का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश सैनी, कमलेश जैन, महेश जैन, आशीष सोनी, मोनू कोट्यारी, बिरधी सैनी, देवेंद्र जैन, अंकित जैन, कैलाश जांगिड़, सूरज सैनी, कुमुद जैन, राहुल शर्मा, रामअवतार साहू, कमल साहू, कमलेश कुशवाह, रामजीलाल कुशवाह, सूरज राव, कालू सैनी, मुकेश सैनी, सहित कई श्याम प्रेमी मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.