इंदरगढ़ देवी भवन पर पोष बड़ा कार्यक्रम कल
गंगापुर सिटी 18 जनवरी। मां इंदरगढ़ देवी सेवा समिति के तत्वाधान में राजराजेश्व बिजासन माता इंदरगढ़ देवी के दरबार जिला बूंदी में प्रति वर्ष की भांति पोष बड़े का आयोजन 20 जनवरी बुधवार को आयोजित किया जावेगा।
समिति के सचिव वेद प्रकाश मंगल ने बताया कि वन चैकी इंदरगढ़ भवन पर प्रातः 10 से 4 तक कार्यक्रम रहेगा।प्रातः 9 बजे माताजी को बड़े पुए का भोग लगाकर प्रसादी वितरण की जावेगी। समिति के अध्यक्ष देवीचरण गर्ग संयोजक जगदीश प्रसाद मच्छीपुरा वालों ने बताया कि सभी भक्तगण 20 जनवरी प्रातः 7 बजे बस द्वारा पुरानी अनाज मंडी से प्रस्थान करेंगे भक्त अपनी सीट बस में आरक्षित करा सकते हैं। बस सेवा हेतु सुनील कुमार गुप्ता उदेई मोड़ मोबाइल नंबर 9887 4538 92 आकाश गर्ग नया बाजार गोपाल सलेमपुर कचह रोड एवं योगेश गर्ग खा बाजार में भी संपर्क करके बस में अपना स्थान आरक्षित करा सकते हैं।