डाकघर कर्मचारी घर घर जाकर सुकन्या समृद्वि योजना के खाते खोलेगें
सवाई माधोपुर 29 अगस्त। भारतीय डाक विभाग के तत्वाधान में केन्द्र सरकार की कल्याणकारी स्कीम सुकन्या समृद्वि योजना को जन सामान्य तक लाभ पहुंचाने के लिए घर घर जाकर डाकघर के कर्मचारी खाते खोलेगें तथा जनता को लाभान्वित करने के लिए एक विषेष अभियान की शुरूआत की है।
डाक विभाग सवाई माधोपुर के अधीक्षक जी.एन.कनवाडिया ने बताया कि 19 अगस्त से शुरू हुऐ तथा 18 सितम्बर तक चलने वाले 31 दिवसीय विषेष अभियान के अन्तर्गत सवाई माधोपुर डाक मंडल मेें 2500 सुकन्या समृद्वि योजन के खाते खोले जावेगें। यह खाता 10 वर्ष तक की आयु की बालिका के माता-पिता, अभिभावक द्वारा किसी भी नजदीकी डाकघर में मात्र 250 रूपये की न्यूनतम राषि के साथ आसानी से खुलवाया जा सकता है। इसके लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र व अभिभावक का आधार कार्ड आवष्यक है। एक बार खाता खुलने के बाद भारत के किसी डाकघर से लेन देन किया जा सकता है। सुकन्या समृद्वि योजना बेटियो के लिए छोटी बचत योजना है। सुकन्या समृद्वि खातें मे निवेष कर आयकर में 80-सी के अन्तर्गत छूट भी मिलती है। यह योजना बेटियो की षिक्षा और उनके शादी-ब्याह के लिए रकम जुटाने में मदद करती है। इस योजना में ब्याज दर आकर्षक है साथ ही ब्याज पर कोई टैक्स भी नही देना होता है। खाते मे पैसा जमा करवाने के लिए डाकघर में जाने की जरूरत नही है। आप घर बैठे इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अथवा इंटरनेट बैंकिग के माध्यम से पैसा जमा करवा सकते हैं।
इन योजनाओं के माध्यम से अधिकाधिक आमजन को जोडकर लाभ पहुचांने के उद्देष्य से डाकघर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि 51 सुकन्या समृद्वि योजना के खाते खोलने वाले कर्मचारी को प्रषस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जावेगा।