प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन-खण्डार

प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन-खण्डार

प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन
खण्डार 4 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार द्वारा 56 वें प्रांत अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया गया।
नगर मंत्री मनीष गौतम ने बताया कि सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात विजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा परिषद गीत कराया गया। उसके बाद जिला सह प्रमुख शिवदयाल मथुरिया ने प्रांत अधिवेशन पोस्टर का विमोचन किया। 10 जनवरी को आदर्श विद्या मंदिर शामली रोड़ सीकर में प्रांत अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी से सीकर पहुंचने का आह्वान किया।
बैठक में नगर कार्यालय मंत्री विजेंद्र शर्मा नगर मंत्री मनीष गौतम एसएफडी संयोजक पुष्पेंद्र मथुरिया जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा जिला समिति सदस्य श्रीराम शर्मा नगर उपाध्यक्ष खेमराज मथुरिया नगर अध्यक्ष शिवेंद्र चैधरी एसएफडी संयोजक पुष्पेंद्र मथुरिया महेश जाट विष्णु जाट मयंक मथुरिया बृजेश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.