गंगापुर सिटी में बजरिया स्थित गुरुद्रारे में प्रकाश वर्ष धूमधाम से मनाया गया।
गुरुद्रारे में सैकड़ो भक्तगणों ने मत्था टेका।गुरुद्रारे की साफ सफाई कर विशेष सजावट की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहें।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने गुरुद्रारे में पहुँचकर मत्था टेका ओर अरदास लगाई।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का गुरुद्रारे में माला पहनाकर स्वागत किया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि साहस, समर्पण व शौर्य के प्रतीक गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। खालसा पंथ के संस्थापक आदरणीय गुरुजी का आदर्श जीवन हमें हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलकर अन्याय व शोषण का सामना करने तथा न्याय की विजय की लिए सतत् कर्म करने की प्रेरणा देता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वचन और कर्म हम सबके लिए मार्गदर्शक की तरह हैं। हम उसका पालन भर कर लें तो हमारा जीवन धन्य हो जायेगा।साथ ही गुर्जर ने कहा कि गुरुजी का व्यक्तित्व, आध्यात्मिक चिंतन व सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक हैं, जिनका सभी को अनुसरण करना चाहिए।
गुरुद्रारे में गुरवाणी से गुरु गोविंद सिंह को किया याद:- गुरुद्रारे में गुरुवाणी के माध्यम से अनेक भक्तगणों ने प्रस्तुति देकर गुरु गोविंद सिंह जी को याद किया।
इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के साथ मनोज कुनकटा,पार्षद प्रत्याशी दीवान चंद पंजाबी, पार्षद प्रत्याशी अक्षिता वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.