प्रेस-सुचना:-20 जनवरी 2021,बुधवार-पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर
धूमधाम से मनाया प्रकाश वर्ष,पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत,लंगर में सैकड़ो ने पाई प्रसादी…..
गंगापुर सिटी में बजरिया स्थित गुरुद्रारे में प्रकाश वर्ष धूमधाम से मनाया गया।
गुरुद्रारे में सैकड़ो भक्तगणों ने मत्था टेका।गुरुद्रारे की साफ सफाई कर विशेष सजावट की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहें।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने गुरुद्रारे में पहुँचकर मत्था टेका ओर अरदास लगाई।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का गुरुद्रारे में दुपट्टा उठाकर स्वागत किया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि साहस, समर्पण व शौर्य के प्रतीक गुरु गोबिन्द सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। खालसा पंथ के संस्थापक आदरणीय गुरुजी का आदर्श जीवन हमें हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलकर अन्याय व शोषण का सामना करने तथा न्याय की विजय की लिए सतत् कर्म करने की प्रेरणा देता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वचन और कर्म हम सबके लिए मार्गदर्शक की तरह हैं। हम उसका पालन भर कर लें तो हमारा जीवन धन्य हो जायेगा। गुरुजी का आदर्श जीवन हमें हमेशा अहिंसा के मार्ग पर चलकर अन्याय व शोषण का सामना करने तथा न्याय की विजय की लिए सतत् कर्म करने की प्रेरणा देता है।
गुरुद्रारे में गुरवाणी से गुरु गोविंद सिंह को किया याद:- गुरुद्रारे में गुरुवाणी के माध्यम से अनेक भक्तगणों ने प्रस्तुति देकर गुरु गोविंद सिंह जी को याद किया।
लंगर में सैकड़ो ने पाई प्रसादी:-लंगर में पूर्व विधायक सहित सैकड़ों भक्तगणों ने प्रसादी पाई।
इस दौरान मनोज कुमार गुर्जर कुनकटा ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित,समाजसेवी महेंद्र लोढ़ी, हीरा टेकवानी,पार्षद भवानी सिंह गुर्जर,पार्षद कुबेर मेडिकल आदि साथ रहें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.