क्रिसमस पर्व पर चर्चो में की गई प्रार्थना,बच्चों को सांता क्लॉज ने बाटे उपहार-गंगापुर सिटी

क्रिसमस पर्व पर चर्चो में की गई प्रार्थना,बच्चों को सांता क्लॉज ने बाटे उपहार-गंगापुर सिटी

मसीहा प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस के रूप में मनाया,प्रभु को हद्य में उतारें

क्रिसमस पर्व पर चर्चो में की गई प्रार्थना,बच्चों को सांता क्लॉज ने बाटे उपहार-गंगापुर सिटी
यहां रेलवे कॉलोनी में स्थित सेन्ट पीटर्स चर्च और सीएनआई में गुरुवार रात 12 बजे इसाई समाज के मसीहा प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस के रूप में मनाया गया। इस दौरान रात साढ़े ग्यारह बजे चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। इससे पहले ईसाई समाज की महिलाएं व बच्चे व बड़े अपनी रंग बिरंगी नए पोशाक में सज-धज कर चर्च पहुंचे और आनंद लिया। साथ ही एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे थे। इस दौरान सेंट पीटर्स चर्च के फादर ग्रेगटी बुतलो ने एक दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और आराधना कर संदेश दिया। वही सीएनआई चर्च के फादर नेथनपौल ने भी समाज के लोगों को गले मिलकर क्रिसमस की शुभ कामनाएं दी। उन्होंने प्रभु ईसा मसीह के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि प्रभु के जन्मदिवस को खाने-पीने या अच्छे कपड़े पहनने के रूप में ना लें बल्कि प्रभु को हृदय में जन्म दें उनके बताए रास्ते पर चलें। एवं मानवता की राह पर चले। और बुराई से हमेशा दूरी बनाकर अच्छे मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस दौरान ईसाई समाज के लोग में चर्च पहुंचे और खुशियां बांटी। इस दौरान प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। सांता क्लॉज ने बच्चों को उपहार बाटें गए।इस दौरान एक दूसरे को गले मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आराधना कर संदेश दिया गया। इस दौरान समाज के लोग रंगबिरंगी पौशाक में सज-धन कर घर से चर्च में पहुंचे।
चर्च रंग बिरंगी रोशनी से नहाए
क्रिसमस के चलते शहर के चर्च रंग बिरंगी रोशनी से नहाए हुए है। इसाई परिवारों में कैरोल्स गीतों के माध्यम से प्रभू यीशी की स्तुति की जा रही है। घरों में विशेष सजावट की गई। घरों से बाहर रहने वाले लोग भी क्रिसमस पर अपने घर आकर क्रिसमसडे मनाया।चर्च में गुरुृवार देर शाम चर्च में क्रिसमस ट्री सजाने के साथ-साथ सांता क्लॉज की ओर से बच्चों को गिरफ्ट भी बांटी गई। इसी प्रकार शुक्रवार को सुबह चर्च में प्रार्थना हुई। साथ ही खुशियों के महौल में सांता उपहार भी बांटें गऐ। साथ ही एक दूसरे को क्रिसमश की बधाई दी गई।
देखे वीडियो
https://youtu.be/iL3JbO7M_-U

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.