आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी

आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी

आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी
सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी
सवाई माधोपुर 10 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 2021 के अंतर्गत जिले में मोबिलाइजेशन पखवाड़े का आयोजन किया जा है। जनसंख्या दिवस को दो चरणों में दो पखवाड़ों के माध्यम से मनाया जा रहा है, सीमित परिवार और बच्चों में अंतराल रखने के प्रति जागरुकता करने के लिए मोबिलाइजेशन पखवाड़ा और जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जाएगा।
जिला आईईसी समन्वयक ने बताया कि प्रथम पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक मोबिलाइजेशन पखवाड़ा के रूप में मनाया गया। मोबिलाइजेशन पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से योग्य दंपतियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इन्जेक्शन, परिवार कल्याण सेवाएं और पुरुषों की परिवार नियोजन में सहभागिता पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
दूसरा पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई 2021 तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत जिला एवं ब्लॉक में चिकित्सा संस्थानों में आने वाले लोगों को परिवार कल्याण साधनों की उपलब्धता व परामर्श दिया जाएगा। परिवार नियोजन के लिए इस वर्ष की थीम, आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी रखी गई है। इस थीम पर दोनों पखवाड़ों का आयोजन किया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.