अमृत महोत्सव को लेकर तैयारी बैठक आयोजन – बामनवास

अमृत महोत्सव को लेकर तैयारी बैठक आयोजन – बामनवास

अमृत महोत्सव को लेकर तैयारी बैठक आयोजन
बामनवास 29 सितम्बर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर बामनवास तालुका पर मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 2 अक्टूबर से 14 नवंबर जागरूकता अभियान रहेगा जिसमें 8 से 14 नवम्बर तक विधिक सेवा सप्ताह संचालित होगा।
आयोजन को सफल बनाने को लेकर मनमोहन चंदेल अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपखंड अधिकारी रतन लाल योगी, वृत अधिकारी तेज कुमार पाठक, थानाधिकारी बृजेश मीणा, जगदीश भारद्वाज पुलिस थाना बडौदा एवं गंगा सहाय मीणा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पैनल अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा, राम सिंह मीणा आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.