भक्ति भाव एवं समर्पण से समागम की तैयारियां जोरों पर-गंगापुर सिटी

भक्ति भाव एवं समर्पण से समागम की तैयारियां जोरों पर-गंगापुर सिटी

भक्ति भाव एवं समर्पण से समागम की तैयारियां जोरों पर
गंगापुर सिटी 18 फरवरी। संत निरंकारी मंडल व चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज की पावन छत्रछाया में महाराष्ट्र का 54 वां प्रादेशिक निरंकारी संत समागम 26, 27, 28 फरवरी को वर्चुअल रूप में आयोजित किया जा रहा है।
कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी पूरी तरह थमा नहीं है इस बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा कोविड-19 के बारे में जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार समागम का आयोजन वर्चुअल रूप में किया जा रहा है।
मीडिया प्रभारी पूजा वासवानी ने बताया कि मिशन के सेवादारों द्वारा पिछले करीब डेढ़ महीने से इस संत समागम की तैयारियां संत निरंकारी भवन चेंबूर मुंबई में हो रही है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सानिध्य में समागम में सम्मिलित होने वाले गीतकार, वक्ता, कवि, संगीतकार, वादक सभी भवन में आकर अपनी प्रस्तुतियां कर चुके हैं। जिसे वर्चुअल रूप में प्रसारित करने के लिए रिकॉर्ड किया गया है। संपूर्ण समागम का वर्चुअल प्रसारण मिशन की वेबसाइट पर 26 27 एवं 28 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह समागम संस्कार टीवी चैनल पर सांय 5 से रात्रि 9 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।
इस वर्ष समागम का मुख्य विषय स्थिरता रखा गया है। प्रकृति में निरंतर परिवर्तन होता रहता है और कई प्रकार की उथल-पुथल होती रहती है। केवल एक परम सत्य परमात्मा ही स्थिर है। जिस मनुष्य का नाता एकरस रहने वाली इस स्थिरता से जुड़ जाता है उसके जीवन में स्थिरता आ जाती है और हमें हर परिस्थिति में एक रस रहने की शक्ति मिल जाती है। महाराष्ट्र के संत समागम में इसी पावन संदेश को वर्चुअल रूप में जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.