राज्यपाल को ‘घुश्मेश्वर गाथा’ की प्रथम प्रति भेंट – शिवाड़

राज्यपाल को ‘घुश्मेश्वर गाथा’ की प्रथम प्रति भेंट – शिवाड़

राज्यपाल को ‘घुश्मेश्वर गाथा’ की प्रथम प्रति भेंट
शिवाड़ 30 जुलाई। राज्यपाल कलराज मिश्र को शुक्रवार को राजभवन में शिवाड़ समाज जयपुर के अध्यक्ष नवल जैन और महामंत्री हरीश पाराशर ने ‘घुश्मेश्वर गाथा’ की प्रथम प्रति भेंट की।
शिवाड़ समाज जयपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लेखक और वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाराशर ने बताया कि श्घुश्मेश्वर गाथा’ में भगवान शंकर के बारहवें ज्योर्तिलिंग के रूप में मान्यता रखने वाले ‘सवाईमाधोपुर जिले में शिवाड़ स्थित पावन तीर्थ स्थल घुश्मेश्वर महादेव की प्राचीनता, यहां मिले असंख्य शिवलिंगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में शिवाड़ के पौराणिक, ऐतिहासिक तथ्यों के साथ ही यहां से जुड़ी अलौकिक घटनाओं और आस-पास के दर्शनीय स्थानों पर विशद जानकारी दी गयी है। धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की इस पुस्तक में घुश्मेश्वर मंदिर में राजाओं के दौर में बनाए अन्य मंदिरों, तालाबों, कुँए-बावड़ियों और इतिहास से जुड़े अनछुए पहलुओं की महत्वपूर्ण जानकारियां भी इस पुस्तक में हैं। शिवाड़ समाज के अध्यक्ष ने राज्यपाल से सावन माह में शिवाड़ के लिए आमंत्रित भी किया।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.