प्रेसवार्ता
सवाई माधोपुर 01 जनवरी 2020
बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा रणथंभौर रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया । पत्रकारवार्ता के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र प्रसाद बैरवा ने मीडिया से रूबरू होते हुवे बताया कि वर्तमान में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक राजस्थान के 21 जिलों में कार्य कर रहा है । ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को मिलाकर बैंक के एक करोड़ से भी अधिक उपभोक्ता है । उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर के अंतर्गत 70 शाखाएं संचालित है । बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहा है ।पत्रकारवार्ता के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र प्रसाद बैरवा ने बैंक द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी ।
देखें विडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.