प्रधान शशि कला ने ग्रहण किया पदभार – बामनवास

प्रधान शशि कला ने ग्रहण किया पदभार – बामनवास

प्रधान शशि कला ने ग्रहण किया पदभार
बामनवास 13 सितम्बर। पंचायत समिति बामनवास की नवनिर्वाचित प्रधान भारतीय जनता पार्टी की शशिकला मीणा ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को सुबह सवा दस बजे शपथ ग्रहण कर अपनी कुर्सी संभाली।
इस दौरान पंचायत समिति परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बामनवास प्रधान शशि कला मीना, उप प्रधान रामघणी मीना, पंचायत समिति बौंली के नवनिर्वाचित प्रधान कृष्णा पोसवाल, भामाशाह सीताराम पोसवाल, बौंली उपप्रधान आदि भी उपस्थित रहे।
भाजपा के राजेंद्र मीणा, महेंद्र मीणा कृषि उपज मंडी के नेतृत्व में पंचायत चुनाव के विजयी प्रत्याशी सीआर डीआर सरपंच, पंच तथा क्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का शाॅल ओढ़ाकर माला पहनाकर व साफा बंधवाकर स्वागत किया गया।

G News Portal G News Portal
44 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.