निजी स्कूल संचालकों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

निजी स्कूल संचालकों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

निजी स्कूल संचालकों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
सवाई माधोपुर 12 जुलाई। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा संगठन सवाई माधोपुर की ओर से सोमवार 12 जुलाई को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से निदेशक बीकानेर द्वारा जारी किए गए बिना टीसी प्रवेश लेने के आदेश को निरस्त करवाने, आरटीई के पिछले सत्रों का छात्रों का बकाया भुगतान स्कूल संचालकों करवाने, सत्र 2020-21 आरटीई की प्रथम किस्त बिना भौतिक सत्यापन के दिलवाने तथा अन्य राज्यों में स्कूल खोले जाने के अनुसार राजस्थान में भी एसओपी जारी कर स्कूलों को प्रारंभ करने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, सेवा संगठन के संरक्षक रविंद्र कुमार जैन, संरक्षक कमलेश कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक राजा, प्रतीक जैन, माजिद खान, रामराज मीणा आदि सदस्य शामिल रहे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.