शराब नशे में मिला पंचायत चुनावों में तैनात प्रोसेडींग ऑफिसर,मानटाउन थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला – सवाई माधोपुर

शराब नशे में मिला पंचायत चुनावों में तैनात प्रोसेडींग ऑफिसर,मानटाउन थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला – सवाई माधोपुर

सवाई माधोपुर में शराब नशे में मिला पंचायत चुनावों में तैनात प्रोसेडींग ऑफिसर,मानटाउन थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

सवाईमाधोपुर जिले में पंचायत राज चुनाव के पहले दौर के चुनाव को लेकर आज बुधबार को सहुनगर स्कूल में अंतिम प्रशिक्षण में प्रोसीडिंग ऑफिसर प्रथम शराब के नशे में मिला, जिसे अधिकारियों ने मानटाउन थाने के सुपुर्द किया है। थाना पुलिस ने प्रोसीडिंग ऑफिसर प्रथम की मेडिकल जांच करवा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मानटाउन थाना अधिकारी कुसुमलता से मिली जानकारी के अनुसार अध्यापक बिहारी लाल की पंचायत राज चुनाव को लेकर प्रोसीडिंग ऑफिसर प्रथम की ड्यूटी लगाई गई थी। मतदान से पूर्व अंतिम प्रशिक्षण के दौरान अध्यापक बिहारी लाल शराब के नशे में प्रशिक्षण स्थल सहुनगर स्कूल में मिला। इस पर जिलाधिकारियों ने मतदान कर्मी अध्यापक को मान टाउन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना पुलिस ने मेडिकल जांच करवा कर अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

देखें विडियो

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.