दिगंबर जैन मंदिर नसिया में हुआ कार्यक्रम- गंगापुर सिटी

दिगंबर जैन मंदिर नसिया में हुआ कार्यक्रम- गंगापुर सिटी

विश्व शांति के लिए किया विधान मंडल पूजन का आयोजन

दिगंबर जैन मंदिर नसिया में हुआ कार्यक्रम- गंगापुर सिटी
विश्व शांति के लिए आज दिगंबर जैन मंदिर नसिया जी मैं श्री शांति विधानमंडल पूजन का आयोजन किया गया। पूजन में 108 अर्घ चढ़ाकर भगवान शांतिनाथ की स्तुति की गई। साथ ही जल चंदन अक्षत पुष्प दीपधूप नै वेद्य आदि मंगल द्रव्य से जिनेंद्र भगवान की आराधना करते हुए विश्व शांति की कामना की गई ।
इस अवसर पर पंडित आचार्य सुरेश चंद जैन,महावीरजी बालों के सानिध्य में जिनेंद्र भगवान की शांति धारा की गई।विधान मंडल पूजन के आयोजक सतीश चंद्र राजेश कुमार रविंद्र कुमार जैन पांड्या ने बताया कि भगवान शांतिनाथ की पूजन करने से आधि व्याधि से छुटकारा मिलता है एवं भाईचारा बढ़ता है। सकल दिगंबर जैन समाज की दर्जनों महिला एवं पुरुषों ने विधान मंडल पूजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जिनेंद्र भगवान की आराधना की। इस अवसर पर समाज के महामंत्री नरेंद्र गंगवाल महावीर सौगानी विमल जैन गोधा प्रवीण जैन गंगवाल,महेंद्र गंगवाल, जिनेंद्र पांड्या,नरेंद्र जैन नृपत्या, रूपेंद्र जैन,अरविंद जैन, डॉक्टर प्रकाश सेठी,अनिल गंगवाल,अरिहंत जैन, शिखर चंद जैन गोधा, गोपाल पाटनी, देवेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन पांड्या, प्रवीन जैन कठूमर सहित दर्जनों जैन धर्मावलंबियों ने इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.