प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा सहित जिला परिषद की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा सहित जिला परिषद की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा सहित जिला परिषद की योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर, 23 मार्च। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान की उपस्थिति में जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा के लिए विकास अधिकारियों एवं प्रभारी ओआईसी अधिकारियों की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने विकास अधिकारियों से पंचायत समितिवार प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शेष रहे शौचालयों के निर्माण एवं भुगतान की स्थिति, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी स्कीम, पूरा काम पूरा दाम योजना, एमपी, एमएलए स्थानीय विेकास कोष सहित अन्य योजनाओं की प्रगति जानी तथा समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए तथा कहा कि लक्ष्य प्राप्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत अधूरे या अभी तक शुरू नहीं हुए आवासों के कार्याे की जानकारी ली। बैठक में आवास योजना में राशि प्राप्त करने के बाद भी कार्य शुरू नहीं करने वालों को मोटिवेट करने तथा फिर भी कार्य नहीं करवाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ओडीएफ प्लस के तहत एलओबी, एनओएलबी में बनने वाले शौचालय के कार्याे की प्रगति समीक्षा की। जिले में शौचालयों के बकाया निर्माण को गंभीरता से लेते हुए कार्य जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में मनरेगा के कार्य, एवरेज भुगतान, महिला मेट की नियुक्ति, सौ दिन का रोजगार आदि के संबंध में प्रगति समीक्षा की।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मेहनती एवं कार्म करने वाले श्रमिकों को पूरा भुगतान मिले। इसके लिये कम से कम श्रमिकों का ग्रुप बनाकर टास्क दी जाये। उन्होंने पूरा काम-पूरा दाम योजना के संबंध में जिले की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करंे तथा प्रगति में कमजोर रहने वाली पंचायत समिति पर विशेष ध्यान देकर योजनाओं की प्रभावी क्रियांविति की जाए। बैठक में कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरएस चौहान, अधिशासी अभियंता नरेगा प्यारेलाल मीना, पीओ लेखा गिर्राज मीना, बलवंत सिंह, मनोज पाराशर, समस्त विभाग विकास अधिकरी एवं योजनाओ के ओआईसी प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.