परियोजना अधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

परियोजना अधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

परियोजना अधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण
इन्द्रगढ़ 28 जनवरी। (राजेष षर्मा)। बून्दी जिले के परियोजना अधिकारी समसा यशवन्त शर्मा ने गुरूवार 28 जनवरी को इन्द्रगढ़ तहसील क्षेत्र की बाबई ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलनगंज एवं विद्यालय में समन्वित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया।
विद्यालय के अध्यापक जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर परियोजना अधिकारी ने विद्यालय में स्माईल 2 के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होने सभी अध्यापकों को कोविड-19 की गाइड लाईन का पालन करने के निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में जितेन्द्र शर्मा, छाजूलाल वर्मा, महेश वैष्णव एवं पुखराज सैनी आदि अध्यापक उपस्थित थे। विद्यालय प्रधानाध्यापक श्रीमती हंसा जाट एसएमसी प्रशिक्षण में गयी हुई थी। जबकि अध्यापक विनोद कुमार नागर चुनाव ड्यूटी में थे।
परियोजना अधिकारी ने विद्यालय में समन्वित आंगनबाड़ी में विकसित किये जा रहे एबीएल कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होने कार्य पर संतोष जताते हुऐ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फोरन्ती मीणा से आंगनबाड़ी की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.