अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर होनहार बालिकाओ का किया सम्मान – चौथ का बरवाड़ा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर होनहार बालिकाओ का किया सम्मान – चौथ का बरवाड़ा

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर होनहार बालिकाओ का किया सम्मान
चौथ का बरवाड़ा 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर चैथ का बरवाड़ा के विभिन्न विद्यालय की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
प्रभारी आर.पी.अब्दुल वाहिद ने बताया किशोरी बालिका मेला में चयन व विशेष प्रतियोगिता में स्थान रखने वाली बालिकाओं को आज जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। सी बी ई ओ चैथ का बरवाड़ा रामजी लाल जाट ने बताया इतने बड़े स्तर पर बालिकाओं के सम्मानित होने पर बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और आने वाले समय में सभी प्रकार की गतिविधियों में बालिकाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी।
इस दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरदा ब्लॉक चैथ का बरवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि मीन मंदिर धर्मशाला के संरक्षक गोपी लाल मीणा थे। विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता जलेबी कूद, कुर्सी दौड़, चार्ट प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापिकाओ और बालिकाओं ने अपने अपने विचार रखे। विजेता बालिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इसी दौरान चैथ का बरवाड़ा महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समेत समस्त राजकीय विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.