कृषि प्रसंस्करण नीति का प्रचार-प्रसार करें
सवाई माधोपुर, 25 जनवरी। राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति-2019 की जिला स्तरीय छानबीन समिति की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। समिति के समक्ष पूंजी अनुदान की एक फाइल पेश की गई।
जिला कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी समिति सचिव एवं जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि जिले के किसानों और उद्यमियों को इस पॉलिसी की विस्तार से जानकारी दें ताकि सरसों तेल, अमरूद, मसालों या अन्य कृषि उत्पादों की नई प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हो जिससे रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हो सकें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.