गंगापुर सिटी:- झालावाड़ जिले के झालरापाटन में कृष्णा बाल्मीकि की निर्मम हत्या के विरोध में कल प्रातः 11:00 बजे दलित समाज गंगापुर सिटी द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक जगमोहन धोड़या एवं गोपाल बाल्मीकि ने बताया कि जिस प्रकार कृष्णा की निर्मम हत्या की गई, उसके विरोध में दलित समाज के कार्यकर्ता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा, डाक बंगला बजरिया पर प्रातः 10:00 बजे एकत्रित होंगे वहां से 11:00 बजे जुलूस के रूप में एसडीएम कोर्ट पहुंचकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन देंगे।
धोड्या एवं बाल्मीकि ने दलित समाज के लोगों से इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने की अपील की है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.