रेल्वे के मुद्रीकरण को लेकर रेल्वे कार्मिको का विरोध प्रदर्शन , कार्मिको ने कहा मुद्रीकरण की नीति से रेल उद्योग हो जाएगा बर्बाद  – गंगापुर सिटी

रेल्वे के मुद्रीकरण को लेकर रेल्वे कार्मिको का विरोध प्रदर्शन , कार्मिको ने कहा मुद्रीकरण की नीति से रेल उद्योग हो जाएगा बर्बाद – गंगापुर सिटी

रेल्वे के मुद्रीकरण को लेकर रेल्वे कार्मिको का विरोध प्रदर्शन , कार्मिको ने कहा मुद्रीकरण की नीति से रेल उद्योग हो जाएगा बर्बाद

गंगापुर सिटी

केंद्र सरकार की रेल्वे में मुद्रीकरण की नीति का रेल्वे कार्मिको ने विरोध जताया है । वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर मनाए जा रहे रेलकर्मी जागरण अभियान के तहत गुरुवार को गंगापुर सिटी रेलवे अस्पताल में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने कहा कि मुद्रिकरण की नीति की आड़ में अभी 400 रेलवे स्टेशन, 90 यात्री गाड़ियों, एक 1400 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक, 265 गुड्स शेड , 741 किलोमीटर लंबे कोंकण रेलवे , चार पहाड़ी स्टेशनों , 673 किलोमीटर लंबे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर , 15 रेल्वे स्टेडियम तथा रेलवे कॉलोनी को लीज पर देने की योजना बनाई गई है। यदि सरकार अपनी योजना में सफल हो जाती है तो यह रेल उद्योग भी बर्बाद हो जाएगा। सभी रेल कर्मचारियों को इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर कर्मचारियों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उनके आवधिक पदोन्नति के आदेश जारी होने के उपरांत भी उनके एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ड्यूटी पर काम आने वाले उपकरण जैसे बरसाती पानी की बोतल कचरा उठाने की टोकरी ग्लब्ज, मास्क आदि का वितरण नहीं किया जा रहा है। विभाग में कई पद अभी रिक्त हैं इनको भी तुरंत भरने की मांग कर्मचारियों ने की। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कैरीज शाखा के अध्यक्ष गजानंद शर्मा, लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर ,केरीज शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष शरीफ मोहम्मद, गणेश पाल मीना ,हरिमोहन गुर्जर, इमरान खान, संतोष झा ,पदम सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.