पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध प्रदर्शन किया
बीजेपीओबीसी मोर्चा गंगापुर सिटी ने पंजाब सरकार का विरोध प्रदर्शन किया- बत्तीलाल फुलवाड़ा
पंजाब के फिरोजपुर में रैली करने जा रहे प्रधानमंत्री को पंजाब सरकार द्वारा कोई सुरक्षा न दिए जाने और उनके काफिले को करीब 20 मिनिट तक रोखे रहने के मामले में भाजपाइयों ने शिवपुरी B गंगापुर सिटी में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चिन्नी का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की।
भाजपा पार्टी के ओबीसी उप जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर बत्ती लाल प्रजापत के नेतृत्व में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा चूक कांग्रेस व पंजाब सरकार की सोची समझी साजिश है। जो व्यक्ति प्रधानमंत्री की सुरक्षा में फेल हो उसे किसी भी राज्य की सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं है।
मोजूद कार्यकर्त्ता मटरू जयसवाल, मदन मोहन बंसल, सुनील जायसवाल, रामखिलाड़ी शर्मा, घनश्याम शर्मा, संतराम सोनी, हरीओम जयसवाल, रिंकू बड़ौली, विक्की सैन श्रीमती गीता देवी सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.