महेश मंगल की पत्नी को प्रदान की आर्थिक सहायता
सवाई माधोपुर 6 जुलाई। जिले के बोलीं निवासी महेश मंगल की कोरोना से मृत्यु होने पर स्टेप बाय स्टेप स्कूल सवाईमाधोपुर के द्वारा विद्यालय एवं जन सहयोग से 63 हजार रूपये की राशि एकत्रित कर उनकी तीनो बेटीयो के नाम 21 हजार रूपये के किसान विकास पत्र खरीद उनकीं पत्नी सुनीता मंगल को दिये गये। जो कि दस वर्ष बाद दुगने होकर बेटीयो को मिल जायेगे।
संस्था के निदेशक अरविंद कुमार सिंहल ने बताया कि उक्त राशि अग्रवाल युवा संगठन सवाईमाधोपुर के जिलाध्यक्ष टीकम गर्ग व अखिल भारतीय वैश्य समाज व टीम सरोकार के सदस्यों ने भी सहयोग प्रदान किया है। इस अवसर पर राजेश गोयल, अशोक मंगल व मुकेश सिंहल आदि उपस्थित थे।