शिक्षक संघ सियाराम के प्रांतीय चुनाव संपन्न

शिक्षक संघ सियाराम के प्रांतीय चुनाव संपन्न

शिक्षक संघ सियाराम के प्रांतीय चुनाव संपन्न
सवाई माधोपुर 28 सितम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम की निवर्तमान तत्कालीन प्रदेश कार्यकारिणी को 31 अगस्त को भंग करते हुए प्रदेशाध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा द्वारा अपने पद से त्याग पत्र दिया गया था। जिसके चलते प्रदेश भर से संगठन के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक आम सभा 19 सितम्बर को गौतम धर्मशाला पुष्कर में आयोजित हुई। इस बैठक में आम सहमति के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
संगठन के मुख्य सलाहकार चुने गए राम प्रकाश सारस्वत ने बताया कि कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर विजेंद्र कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष जगेश्वर शर्मा, सभा अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, उपसभाध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, मुख्य महामंत्री मनोज कश्यप, महामंत्री सुभाष भट्ट, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार दुबे, संगठन महामंत्री रमेश आचार्य को मनोनीत किया गया। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष में जयपुर संभाग से महावीर सिंह, भरतपुर संभाग से सफीक खान, कोटा संभाग से मुकेश गौतम, अजमेर संभाग से रामनिवास बसवाना, उदयपुर संभाग से विश्राम कटारा, पाली संभाग से पुष्पेंद्र सिंह गहलोत को मनोनीत किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार संगठन की अगली बैठक में किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.