प्रान्तीय प्रचार विभाग कार्यशाला शुरू
सवाई माधोपुर 6 दिसम्बर। जवाहर नगर, जयपुर स्थित सेवाधाम परिसर में विद्या भारती संस्थान जयपुर द्वारा प्रान्तीय प्रचार विभाग की कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष प्रान्तीय मंत्री शैलेन्द्र शर्मा, प्रान्तीय सचिव अशोक पारीक एवं प्रान्तीय प्रचार प्रमुख रामदयाल सैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस दो दिवसीय कार्यशाला में विद्या भारती द्वारा सा विद्या या विमुक्तये के ध्येय को लेकर शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य जो राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत, संस्कारक्षम एवं जीवन मूल्यों की शिक्षा के विचार को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा। सवाई माधोपुर जिले से जिला प्रचार प्रसार प्रमुख महेन्द्र कुमार जैन और जिला संवाददाता हरेकृष्ण शर्मा कार्यशाला में भाग ले रहे हैं।