प्रान्तीय शिक्षक प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

प्रान्तीय शिक्षक प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

प्रान्तीय शिक्षक प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
सवाई माधोपुर 9 सितम्बर। आदर्श विद्या मंदिर के शिक्षकों की तीन दिवसीय प्रांतीय शिक्षक प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला किशनगढ़ बास अलवर में आयोजित की गई जो बुधवार 9 सितम्बर को सम्पन्न हुई। कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में जयपुर प्रांत के जिलों से आए सभी जिला प्रवासी,जिला आईसीटी प्रमुख, प्रधानाचार्य एवं शिशु वाटिका प्रमुखों ने भाग लिया।
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में राजस्थान क्षेत्र के अध्यक्ष भरत लाल कुम्हार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी गई, कार्यशाला में कुल 15 सत्र हुए जिनमें संगठन मंत्री शिवप्रसाद, अखिल भारतीय मंत्री शिवकुमार, क्षेत्रीय मंत्री प्रमेन्द्र दशोरा, जोधपुर प्रांत के प्रांतीय निरीक्षक गंगा विष्णु, चित्तौड़ प्रांत के निरीक्षक नवीन झा, जयपुर प्रांतीय मंत्री शैलेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख एवं प्रांतीय निरीक्षक राममनोहर शर्मा, क्षेत्रीय खेल प्रमुख सत्यनारायण मिश्रा इत्यादि प्रांतीय प्रतिनिधि द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। जिले की ओर से जिला सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला आईसीटी प्रमुख दामोदर प्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्य सीताराम पूर्विया एवं शिशु वाटिका प्रमुख पुरुषोत्तम महावर ने भाग लिया तथा आगामी कुछ दिनों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की कार्यशाला जिले में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.