डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी का सार्वजनिक अभिनंदन – सवाई माधोपुर

डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी का सार्वजनिक अभिनंदन – सवाई माधोपुर

डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी का सार्वजनिक अभिनंदन
सवाई माधोपुर 4 अगस्त। बौंली में बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत रहीं डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी की सेवानिवृत्ति पर उपखंड क्षेत्र बौंली के आमजन द्वारा सीडी पी ओ रहते उनके द्वारा की गई उत्कृष्ट एवं सराहनीय राजकीय सेवा के लिए समारोह पूर्वक नागरिक अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. इंद्रा चतुर्वेदी को नागरिकों की ओर से शॉल, साफा, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि घुश्मेश्वर मन्दिर ट्रस्ट शिवाड़ के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा थे। इस अवसर पर डॉ.मधुमुकुल चतुर्वेदी, ओम प्रकाश डांगोरिया, रामस्वरूप मीना, हनुमत दीक्षित, लखन लाल मीना, जय सिंह बिदुड़ी,भेरूलाल मीना, कृष्णा पोषवाल, शिचरण बुंदेला, किशोर कुर्मी, मंजूर आलम शिर्वानी, गंगालाल पीटीआई, लक्ष्मीनारायण गुर्जर,शम्भू मिश्रा, सीताराम गुर्जर, विनोद चैधरी, मुकेश मीना, रामबिलास गुर्जर, मुकन्दा माली घनश्याम माली, राजेंद्र जांगिड़, लोकेश शर्मा भूपेंद्र राजोरा, शिवदयाल माली सहित अन्य अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश डांगोरिया ने किया।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.