अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन आज-गंगापुर सिटी

अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन आज-गंगापुर सिटी

अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन आज-गंगापुर सिटी

अभिभाषक संघ गंगापुर सिटी के वार्षिक चुनाव 22 जनवरी को होंगे।मुख्य चुनाव अधिकारी हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसी दिन तीन बजे तक मतदाता सूची पर आपत्तिया व निराकरण। इसी दिन शाम 4 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक नाम निर्देशनआवेदन पत्र प्रस्तुतिकरण होगा। दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम 4 बजे तक नाम निर्देशन आवेदन पत्र जांच व सूची का प्रकाशन होगा। 20 जनवरी को शाम 4 बजे तक नाम वापसी ले सकते है। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे प्रत्याशियों; की सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। 22 जनवरी को सुबह 11 बजे से लेकेर शाम चार बजे तक मतदान अधिवक्ताओं मतदान कर सकेंगे। मतदान के बाद इसी दिन शाम सवा चार बजे से मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव को लेकर सरगर्मियों शुरु हो गई है। 22 जनवरी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य विभिन्न पदों पर लड़ने के इच्छुक अधिवक्ता एक दूसरे से संपर्क कर चुनाव लड़ने के लिए अपनी राय ले रहे है।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.