कोविड़-19 की वैक्सीन का किया प्रचार प्रसार
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय खण्डीप के द्वारा कोरोना महामारी की गाइडलाइन के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए गाड़ी से गांवों में माइक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। मनराज मीणा ने बताया कि खंडीप कोविड़-19 के टीकाकरण व उसकी गाइडलाइन की पालना के लिए गांव गांव में प्रचार प्रसार किया गया। इस अवसर पर खंडीप चिकित्सालय के प्रभारी डॉ रामचरण मीणा , मनराज मीना फार्मासिस्ट, गोपाल सिंह राजावत ब्रजेश कुमार शर्मा,जीतेश कुमार सैन,लखन सिंह ,लिखती मीना आदि ने जागरूकता अभियान में साथ दिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.