रेलवे भारत स्काउट्स एंड स्काउट्स ने परिंडे लगाए-गंगापुर सिटी

रेलवे भारत स्काउट्स एंड स्काउट्स ने परिंडे लगाए-गंगापुर सिटी

रेलवे भारत स्काउट्स एंड स्काउट्स ने परिंडे लगाए-गंगापुर सिटी

पश्चिम मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स गंगापुर सिटी के विवेकानंद रोवर क्रू के सदस्यों ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
रोवल लीडर एम.के. शर्मा ने बताया कि स्काउट नियम के पांचवें भाग स्काउट पशु पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी होता है,को सार्थक करने की दिशा में यह कार्यक्रम किया गया। परिंडे बांधने का कार्यक्रम एम.के .शर्मा के निर्देशन में स्काउट डैन( पावेल हाउस) से शुरू किया गया। उसके बाद रेलवे चिकित्सालय में डॉ.सत्यवीर डूडी ने परिंडे में पानी भरा व स्काउट्स के कार्यों की प्रशंसा की। उसके बाद वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ उत्तर) के कार्यालय में परिंडे बांधे एवं इंचार्ज सुधींद्र मिल्की ने परिंडे में पानी भरकर स्काउट्स के कार्यों की सराहना की। इस कार्यक्रम में रूपन लाल सैनी( स्काउट मास्टर), प्रेमचंद उपाध्याय ,हरि शंकर सैनी, संजय शर्मा ,भगवान सहाय मीणा आदि रोवर/ स्काउट ने सक्रिय सहयोग दिया।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.