रेल कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह को सौंपा 22 सूत्री ज्ञापन
गंगापुर सिटी 5 मार्च पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह के गंगापुर निरीक्षण के दौरान आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन मंडल सह सचिव राजू लाल गुर्जर लोको शाखा के सचिव राजेश चौहान उपाध्यक्ष मनोज कुमार कार्यकारी अध्यक्ष शरीफ मोहम्मद यूथ विंग के अध्यक्ष नदीम मोहम्मद आदि ने रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए महाप्रबंधक महोदय से मुलाकात कर कर्मचारियों की जनसमस्याओं के विषय में 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा ।
इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक जी एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी सी के अलबेला का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया मंडल उपाध्यक्ष जैन ने बताया कि ज्ञापन में तुगलकाबाद गंगापुर एवं टूंडला से गंगापुर रेलखंड पर एनसीआर एवं एन डब्ल्यू आर के रनिंग स्टाफ द्वारा माल गाड़ियों के संचालन की जाने पर प्रतिबंध लगाने, रेलवे कॉलोनी में पानी की भीषण समस्या ,इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों का अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किए जाना, रेलवे अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, जूनियर रेलवे संस्थान कैरीजकॉलोनी एवं लोको कॉलोनी के रेल आवासों की सड़कों की मरम्मत करवाने ,मलारना निमोदा टटवाड़ा लालपुर उमरी छोटी उदेई पीलोदा खंडीप महावीर जी आदि स्टेशनों पर रहने की अयोग्य रेल आवासों की मरम्मत करवाने एवं अवन्डन किए हुए क्वार्टरों का मकान भाड़ा चालू करने, महिला कर्मचारियों को कार्य स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, चर्च ग्राउंड खेल मैदान पर दर्शक दीर्धा और स्टेडियम का निर्माण करने रेलवे की खाली
संसाधनों एवं जमीन का उपयोग करने के लिए यहां ट्रेनिंग सेंटर एवं कल कारखाने खोलने की मांग की गई।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.