बारिश

बारिश

बारिश

सवाई माधोपुर 02 जनवरी 2021

सवाई माधोपुर जिले के इन दिनों कड़ाके की ठंड में लोगो की धूजणी छुड़ा रखी है । इस बीच आज अचानक मौसम का मिजाज बदला और जिले के कई इलाकों में कही तेज तो कही हल्की बारिश हुई । बारिश होने के कारण जहाँ किसानों के चहरे खिल उठे वही सर्दी बढ़ाने से आम लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया ।सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जहाँ रुक रुक कर कई बार हल्की बारिश होती रही । वहीं जिले के गंगापुरसिटी में अच्छी बारिश हुई । जिसके चलते iबाजार में जगह जगह पानी भर गया । बारिश के साथ ही हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगो को घरो में कैद रहने को मकबुर कर दिया । बच्चे हो या बूढ़े हर कोई सर्दी के सितम से परेशान है । बारिश के बाद दिन भर गलत भरी सर्दी के बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव का जतन करते नजर आए । एक ओर जहाँ इन दिनों गजब की ठंड पड़ रही है वही बारिश होने से आगामी दिनों में सर्दी के तेवर ओर भी तीखे होने के आसार है

देखें वीडियो

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.