राजीव गांधी सेवा केंद्र को दान की भूमि में ही बनाया जाए-गंगापुर सिटी

राजीव गांधी सेवा केंद्र को दान की भूमि में ही बनाया जाए-गंगापुर सिटी

राजीव गांधी सेवा केंद्र को दान की भूमि में ही बनाया जाए-गंगापुर सिटी

 ग्राम पंचायत छावा में राजीव गांधी सेवा केंद्र के लिए भवन का निर्माण किए जाने के आदेश जारी हुए हैं जो कि ग्राम छावा में करौली-ताजपुर रोड व करौली जिले की सीमा के पास में हुए हैं जो कि एक निर्जन क्षेत्र है जहां आस-पास कोई आबादी नहीं है जबकि ग्राम चकछ्वा, छावा की बगीची, बाढ़छावा नंबर 1 बाढ़छावा न 2,  ताजपुर की ढाणी में सघन आबादी के गांव है जो कि उक्त सुकृत निर्माण क्षेत्र से काफी दूर है उक्त गांव द्वारा पूर्व में यह तय किया गया था कि रोड के समीप आसपास अपनी भूमि में से भूमि राजीव गांधी सेवा केंद्र को भूमि दान दे देंगे तथा उक्त भूमि में ही निर्माण कराएंगे ताकि आसपास के समस्त ग्रामवासी उक्त सेवा केंद्र की सुविधाओं के सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके उक्त गांवों के मध्य में भूमि दान देने पर जो निर्माण किया जाएगा वह सुरक्षा व सुविधा की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ है तथा उक्त क्षेत्र नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर सिटी के नजदीक है इस कारण प्रशासनिक अधिकारियों की उपलब्धि आसान रहेगी तथा वर्तमान में जो स्थान केंद्र के लिए निर्माण के लिए निश्चित किया गया है वह चारागाह भूमि में है यदि चारागाह भूमि का रकबा कम किया जाता है जो गांव के मवेशियों को भूखा मरने की स्थिति पैदा हो जाएगी तथा उक्त चारागाह भूमि पर गांव के बाहुबली व्यक्तियों द्वारा कब्जा किया हुआ है वहां पर विवाद की स्थिति है तथा इसी प्रकार वहां पर सरकारी डिस्पेंसरी में भी कब्जा किया हुआ है तथा राजनीतिक स्वार्थ के लिए उक्त केंद्र बिल्कुल निर्जन क्षेत्र में बनवाया जा रहा है जहा पर रोजमर्रा की सुविधाओं की कमी है तथा ग्रामीण भूमि दान देने को तैयार है इससे सरकारी भूमि की भी बचत होगी व आसपास के ग्रामीण केन्द्र का लाभ उठा सकेंगे उन्होंने क्षेत्र में केंद्र बनवाने के बजाय ग्राम चकछावा, छावा की बगीची, बाढ़छावा नंबर 1 बाढ़छावा न 2 ताजपुर के मध्य ग्रामीण द्वारा दान की गई भूमि में बनवाया जावे ताकि ग्रामीणों में प्रेम व विश्वास बना रहेl

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.