हर्षोल्लास से मनाया राखी का त्यौहार

हर्षोल्लास से मनाया राखी का त्यौहार

हर्षोल्लास से मनाया राखी का त्यौहार
सवाई माधोपुर 22 अगस्त। जिले भर में 22 अगस्त रविवार को भाई बहिन के प्रेम का प्रतीक (राखी) रक्षा बंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय संस्कृति और हिन्दूओं के लिए राखी का बहुत महत्व है। इतिहास में राखी के द्वारा संदेश भेजने तथा भाईयों द्वारा अपनी बहनों के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की अनेकों कहानियां सुनी जा सकती हैं।
राखी के अवसर पर घरों में द्वार पर श्रवण लगाकर उनका पूजन किया गया। बहिनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधी एवं मुंह मीठा करवाया वहीं भाईयों ने भी बहिनों को भेंट देकर रक्षा का वचन दिया। इसके साथ ही महिलाओं ने पुर्णिमा का व्रत भी रखा।
इन दिनों गर्मी और उमस ने सभी का हाल बेहाल कर रखा है। राखी के अवसर पर सुबह कुछ बादलों की आवाजाही भी दिखाई दी। इस दौरान कुछ बूंदे भी गिरी। लेकिन उसके बाद दिनभर तेज धूप खिली रही।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.