पेड़-पोधो को राखी बांधकर मनाया वृक्षाबंधन उत्सव
चौथ का बरवाड़ा 22 अगस्त। म्हारो बरवाडो फाउंडेशन ने सेव अर्थ सेव नेचर कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण करते हुए पेड़-पौधों को राखी बांधकर रक्षा बंधन रक्षा उत्सव मनाया।
रायसागर तालाब के पास स्थित माता बीजासन माताजी पार्क में भी वृक्षाबंधन रक्षाउत्सव मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय युवाओं ने भाग लिया। युवाओं की टीम ने अर्जुन, छलील आदि के पौधे रोपे गए। सभी सक्रिय सहयोगियों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा की शपथ ली और पौधों को राखी भी बांधी।
कार्यक्रम में अनेन्द्र सिंह आमेरा, विमल कुमार सैनी, सुरेंद्र कुमावत, शकील मंसूरी, राम कुमार बैरवा, सोनू धाकड़, अशोक धाकड़, सोनू जायसवाल, जसवंत धाकड़, हेमंत सामरिया, रमाकांत वर्मा, विनोद सैनी, प्रीतम सिंह, अरुण शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
संस्था के सदस्य अनेन्द्र सिंह आमेरा ने बताया की रक्षाबंधन पर जिस तरह बहनें भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा की शपथ लेते हैं। ठीक इसी तर्ज पर पेड़ पौधों को राखी बांधकर उनकी देखरेख का संकल्प लिया जाता है। लुप्त होती जा रही हरियाली को बचाने की यह एक मुहिम है।