शिवमंदिर में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

शिवमंदिर में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

शिवमंदिर में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार
सवाई माधोपुर 23 अगस्त। श्रीविजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में रक्षाबंधन का पावन पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर भगवान का अभिषेक कर जरी की पोशाक पहनाकर आकर्षक झांकी सजाई गई व महा आरती की गई। भाई बहनों व आमजन ने भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित किए। सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। ट्रस्ट अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट ने भगवान गणेश, महादेव, माँ दुर्गा व बाल गोपाल कृष्ण को रक्षा सूत्र अर्पित किए एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.