विज्ञान मेले प्रथम आई बालिकाओं की निकाली रैली – वजीरपुर

विज्ञान मेले प्रथम आई बालिकाओं की निकाली रैली – वजीरपुर

विज्ञान मेले प्रथम आई बालिकाओं की निकाली रैली
महेन्द शर्मा
वजीरपुर, गामा साइंस एकेडमी द्वारा रविवार को सवाईमाधोपुर में आयोजित हुई विज्ञान मेले में तीन बालिकाओं ने विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया। विद्यालय के व्यवस्थापक प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि विज्ञान के संयोजक फतेह सिंह प्रजापत व सह संयोजक मुनेश कुमार सैनी के प्रयास से एकेडमी से छह बालिकाओं ने मेले में भाग लिया। जिसमें अंकिता गुर्जर व ज्योति राजावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिनका राज्य स्तर में भी चयन हो चुका है। वही कुसांय की तनिष्का शर्मा का तीसरा स्थान रहा। संयोजकों का सराहनीय कदम से विद्यालय का नाम हुआ। बालिकाओं को साथ लेकर वजीरपुर, कुसांय व मठ गुर्जा में रैली निकाली। जिनका जगह जगह स्वागत किया गया। वही बालिकाओं के अभिभावकों ने विद्यालय के स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.