राम मंदिर निधि समर्पण अभियान

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान

सवाई माधोपुर 18 जनवरी 2021

श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिले में 1 करोड़ की धनराशि संकलित हुई है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान का आगाज आज सवाई माधोपुर में जिला मुख्यालय के बालिका आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन में महंत विष्णु दास महाराज, स्वामी देव आनंद गिरी महाराज एवं स्वामी श्री दयालु गौर दास महाराज के आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम के दौरान विष्णु दास महाराज एवं देव आनंद गिरी महाराज ने बताया कि देश के हिन्दू समाज ने इस मंदिर के लिए ना केवल 76 युद्धों में 4 लाख से अधिक बलिदान दिए हैं। देश में एक लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट का तथ्य आधारित निर्णय समग्र हिन्दू समाज के पक्ष में आया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एक राष्ट्र मन्दिर की भांति विश्व के सम्पूर्ण हिन्दू समाज की धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था का केंद्र होगा। राम के लिए सभी लोग जाति, सम्प्रदाय, धर्म ,राजनैतिक विचारधारा के ऊपर एक समान हैं। यह अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुचना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सामर्थ्य के अनुसार समर्पण करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर के दानदाताओं में गोकुल चंद गोयल ने 21 लाख रुपए, वीरेंद्र धाबाई ने 5 लाख, रमेश पहाड़िया ने 5 लाख, भवानी मीणा ने 5 लाख, डॉ.भरत लाल मथुरिया ने 5 लाख , डॉ. रूप सिंह ने 2 लाख 51 हजार, रामेश्वर गर्ग ने 1 लाख 21 हजार, कमलेश जेलिया ने 5 लाख , सुरेश जैन ने 1 लाख 1 हजार 111, दिनेश शर्मा ने 1 लाख 11 ह‌जार, अभिनंदन ने 1 लाख, शिदयाल ने 1 लाख, नरेद्र मोहन गर्ग ने 1 लाख , सतीश अग्रवाल ने 1 लाख रुपये दान किया। इसी प्रकार श्री राम मंदिर निधि समर्पण समिति के जिला मंत्री समय सिंह एवं सह मंत्री दिनेश गोहिल ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के प्रथम दिवस पर सवाई माधोपुर से 56 लाख , गंगापुर से 28 लाख रुपए जमा हुए। कार्यक्रम बरवाड़ा में भी संपन्न हुआ। कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ रुपए की धनराशि संकलित हुई है।

देखें वीडियो

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.