राम रसिया दंगल

राम रसिया दंगल

राम रसिया दंगल

धार्मिक आयोजनों से बढ़ता है भाईचारा:-पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर
रामरसिया दंगल में पौराणिक प्रस्तुतियों ने मोहा श्रोताओं का मन…

तलावड़ा/गंगापुर सिटी-उपतहसील तलावड़ा के समीपवर्ती गांव गुआड़ी में गांववासियों एवं आमजन के सहयोग से विशाल राम रसिया दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहें।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का गांव के पंच पटेलों ने संयुक्त रूप से माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
राम रसिया दंगल कार्यक्रम में 4 राम रसिया गायन पार्टियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भिनौरा,टटवाड़ा,दौलपुरा, फरिया कटा की पार्टियों ने धार्मिक कथाओं की प्रस्तुति दी।
भिनौरा की पार्टी ने भगवान देव के बखान की कथा,टटवाड़ा ने 24 बगड़ावतो की कथा,दौलपुरा ने माता साडू की तपस्या की कथा,एवं फरिया कटा ने भगवान देवनारायण जन्मोत्सव की कथा सुनाई।
राम रसिया दंगल कार्यक्रम सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ का जनसैलाब उमड़ पडा।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राम रसिया दंगल जैसे कार्यक्रम हमारे समाज के पारम्परिक इतिहास के गवाह हैं, हमारे संस्कृति के प्रतीक हैं, इन आयोजनों से आपसी भाईचारा और सदभावना का विकास होता है। पारस्परिक सद्भाव एवं समरसता को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन होते रहना बेहद जरूरी हैं।
उन्होंने मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब का प्रेम उन्हें यहाँ तक खींच लाया हैं।कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 2 घण्टे मंच पर बैठकर लोकगीतों का भरपूर आनंद उठाया।
लोकगीतों की प्रस्तुतियां ने मन मोहा।पार्टियों ने कथाओ को बड़े ही रोचक अंदाज में सुनाकर श्रोताओं को दंगल में बैठे रहने को मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ता राजाराम गुर्जर एवं लक्ष्मण गुर्जर आरएसी की ओर से सभी मंडलियों के मेडियाओ को साफा बांधकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर गांव में विशाल भंडारा भी किया गया।जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर,भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा,सरपंच प्रहलाद टटवाड़ा,सरपंच हंसराज गुर्जर,पार्षद भवानी सिंह मानपुर,लाला अमरगढ़,अखेराम भोपा,घासीलाल बैंसला,मनीष सिराधना,राजाराम गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, एडवोकेट राजेश गुर्जर,फतेसिंह मिलकपुरा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.